लाभ से आगे की सोच — क्या अधिक उचित है?
सही निर्णय वह नहीँ जो केवल लाभ दे, बल्कि वह है जो अधिक उचित हो।
हम अक्सर अपने निर्णय इस प्रश्न के आधार पर लेते हैँ: “इससे मुझे क्या लाभ होगा?” पहली नज़र में यह सोच व्यावहारिक लगती है, परंतु यह हमें लाभ-हानि की संकीर्ण गणना मेँ बाँध देती है। तब हर निर्णय केवल पैसोँ या तात्कालिक लाभ के तराज़ू पर ही तौला जाने लगता है।
इससे अच्छा दृष्टिकोण यह हो सकता है कि हम पूछेँ: “क्या यह उचित है?” ‘उचित’ का विचार ‘लाभ’ से अधिक व्यापक है। इसमें गुणवत्ता, दीर्घकालिक परिणाम और समग्र सुधार (विकास) की संभावना भी शामिल होती है। कोई निर्णय तुरंत लाभकारी न दिखे, फिर भी वह अधिक अच्छा हो सकता है।
जब हम ‘लाभ’ की जगह ‘उचित’ के आधार पर सोचते हैँ, तो आर्थिक गणनाओं का अनावश्यक बोझ कम हो जाता है। निर्णय केवल पैसे बचाने या कमाने से नहीँ, बल्कि समझदारी, संतुलन और दीर्घकालिक भलाई से तय होने लगते हैं।
अंततः “क्या लाभदायक है” से अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न है—“क्या उचित है”। जब निर्णय उचित और अच्छे विकल्पोँ की दिशा में लिए जाते हैँ, तो वे अक्सर लंबे समय मेँ लाभकारी भी सिद्ध होते हैँ।
कुछ सामान्य प्रश्न
क्या हर निर्णय लाभ के आधार पर लेना चाहिए?
नहीँ। कई बार अधिक उचित निर्णय तुरंत लाभकारी न दिखाई दे, फिर भी दीर्घकाल में वही बेहतर सिद्ध होता है।
‘लाभदायक’ और ‘उचित’ में क्या अंतर है?
‘लाभदायक’ प्रायः तात्कालिक बढ़त या अनुकूल स्थिति की ओर संकेत करता है, जबकि ‘उचित’ का अर्थ है—जो दीर्घकाल में संतुलित, समझदारीपूर्ण और सही हो।
Think Beyond What Is Beneficial — Consider What Is More Appropriate
A right decision is not merely one that brings benefit, but one that is more appropriate.
We often make our decisions by asking a simple question: “What benefit will I get from this?” At first this way of thinking appears practical. However, it can gradually confine us to a narrow calculation of gain and loss. Then almost every decision begins to be weighed mainly in terms of money or immediate advantage.
A better approach may be to ask a different question: “Is this appropriate?” The idea of what is appropriate is broader than the idea of what is merely beneficial. It allows us to think about quality, long-term consequences, and the possibility of overall improvement. A decision may not appear profitable immediately, yet it may still be the better choice.
When we begin to think in terms of what is ‘appropriate’ rather than what is ‘beneficial’, unnecessary financial calculations lose their dominance. Decisions are no longer determined only by saving or earning money, but by reason, balance, and long-term well-being.
Ultimately, the question “What is beneficial?” is often less important than the question “What is appropriate?” When decisions are guided by what is more appropriate and sensible, they often prove beneficial in the long run as well.
Common Questions
Should every decision be based on benefit?
No. Sometimes the more appropriate decision may not appear beneficial immediately, yet it can prove better in the long run.
What is the difference between ‘beneficial’ and ‘appropriate’?
‘Beneficial’ typically points to immediate gains or favorable conditions, while ‘appropriate’ means what is balanced, sensible, and right in the long term.
कृपया अपना ईमेल पता प्रविष्ट (टाईप) करेँ और 'अनुशंसा करेँ' पर क्लिक करेँ ताकि इस पृष्ठ और संबंधित पृष्ठोँ के पते आपके इनबॉक्स मेँ भेजेँ जा सके। तब आप प्राप्त-ईमेल को अपने दोस्तोँ को भेज (फ़ॉर्वर्ड कर) सकते हैँ।